spot_img
HomeBreakingLandslide in Mizoram : पत्थर की खदान में दबने से 14 लोगों...

Landslide in Mizoram : पत्थर की खदान में दबने से 14 लोगों की हुई मौत

Landslide in Mizoram : शहर के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग लापता हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके में आज सुबह लगातार बारिश की वजह से ये हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। पुलिस ने बताया कि ज्यादा बारिश होने की वजह से पत्थर की खदान के पास भूस्खलन हो गया, जिस वजह से ये हादसा हुआ है।

इसे भी पढ़ें :-RAIPUR: CM विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस की पीठ थपथपाई, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार

वहीं शहर के बाहरी इलाके में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन के लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मिजोरम के डीजीपी ने भी इस हादसे को लेकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभी तक 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं इस हादसे के बाद अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। डीजीपी ने कहा है कि बचाव अभियान जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से इस कार्य में लगातार रुकावटें पैदा हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh: हसदेव नदी में नहाने उतरे दो डॉक्टरों में से एक डॉक्टर लापता, तलाश जारी…

मिजोरम के डीजीपी ने बताया कि बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। फिलहाल नदी के किनारे वाले इलाकों में रहने वाले कई लोगों को हटा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img