spot_img
HomeBreakingकांग्रेस के 85वें अधिवेशन का अंतिम दिन : 52 साल से हमारे...

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का अंतिम दिन : 52 साल से हमारे पास अपना घर नहीं -राहुल गांधी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का आज तीसरा और आखिरी दिन है। रविवार को 3 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। दोपहर 2 बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन होगा। 3 बजे मेगा रैली के साथ अधिवेशन समाप्त हो जाएगा। अभी राहुल गांधी अधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने स्पीच की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभवों से की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री-अडाणी के संबंध, जयशंकर के दिए चीन पर बयान समेत कई मुद्दों पर बात की।

राहुल ने कहा- मैं 1977 में 6 साल का था। मुझे चुनाव के बारे में नहीं पता था। मैंने मां से पूछा कि क्या हुआ? मां ने कहा कि हम घर छोड़ रहे। तब तक मुझे लगता था कि वह हमारा घर है… मैं इस बात पर हैरान था। 52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है।

यह भी पढ़े :-जशपुरनगर : मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान दोकड़ा में नया विद्युत वितरण केन्द्र खोलने की घोषणा की थी

राहुल ने कहा- 4 महीने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा हमने की। वीडियो में आपने मेरा चेहरा देखा, लेकिन हमारे साथ लाखों लोग चले। बारिश, गर्मी और बर्फ में हम सब एकसाथ चले। बहुत कुछ सीखने को मिला। आपने देखा हो कि पंजाब में एक मैकेनिक आकर मुझसे मिला। मैंने उसके हाथ पकड़े और सालों की उसकी तपस्या, उसका दर्द और दुख मैंने पहचान लिया।

लाखों किसानों के साथ जैसे ही हाथ मिलाता था, गले लगता था एक ट्रांसमिशन सा हो जाता था। शुरुआत में बोलने की जरूरत होती थी कि क्या करते हो, कितने बच्चे हैं, क्या मुश्किलें हैं। एक-डेढ़ महीना ये चला और उसके बाद बोलने की जरूरत नहीं पड़ती थी। जैसे ही हाथ पकड़ा, गले लगे उनका दर्द एक सेकेंड में समझ आ जाता था। जो मैं उनसे कहना चाहता था, बिना कुछ बोले वो समझ जाते थे।’

यह भी पढ़े :मुरुमसिल्ली बांध के एफआरएल सर्वे सहित अन्य कार्यों के लिए 2.87 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रविवार यानी आज अधिवेशन के आखिरी दिन कृषि-किसान कल्याण, युवा रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण जैसे प्रस्ताव पर बात होगी। अधिवेशन के समापन में होने वाली मेगा रैली में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img