लोकसभा चुनाव 2024 : समाजवादी पार्टी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली सूची

0
450
लोकसभा चुनाव 2024 : समाजवादी पार्टी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली सूची

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (SP) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मैनपुरी से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर वे सपा में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़े :-BIG NEWS: भारतीय मूल के युगल को ऑस्ट्रेलिया में कोकीन भेजने के आरोप में दोषी ठहराया गया

पार्टी ने उन्हें कटेहरी विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वे चुनाव जीतकर विधायक भी बने। विधायक रहते अब सपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी अधिकृत तौर पर घोषित किया है। बसपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके लालजी टांडा सीट से भी विधायक रह चुके हैं।

प्रत्याशियों की सूची –

संभल से शफिकुर्ररहमान बर्क
फिरोजबाद से अक्षय यादव
मैनपुरी से डिंपल यादव
एटा से देवेश शाक्य
बंदायू से धर्मेंद्र यादव,
खीरी से उत्कर्ष वर्मा
धौरहरा से आनंद भदौरिया
उन्नाव से अन्नु टंडन
लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबाद से डॉ नवल किशोर शाक्य
अकबरपुर से राजाराम पाल
बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा
बस्ती राम प्रसाद चौधरी
गोरखपुर से काजल निषाद को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here