Lok Sabha Elections Phase 2 Voting 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 फेज 2 के लिए आज वोटिंग होगी. इस चरण में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटें शामिल हैं. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर आज यानी शुक्रवार को मतदान होना है. राहुल गांधी, हेमा मालिनी और ओम बिरला समेत 1200 से अधिक उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला आज मतदाता करेंगे.
इसे भी पढ़ें :-Lok Sabha Elections 2024: बालोद जिले में नव विवाहित जोड़े ने किया मतदान..
UP की 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत-
अलीगढ़ में 44.08
अमरोहा में 51.44
बागपत में 42.52
बुलंदशहर में 44.54
गौतम बुद्ध नगर में 44.08
गाजियाबाद में 41.13
मथुरा में 39.45
मेरठ में 47.52
असम -60.32
बिहार- 44.24
छत्तीसगढ़-63.92
जम्मू-कश्मीर-57.76
कर्नाटक-50.93
केरल- 51.64
एमपी-46.50
महाराष्ट्र-43.01
मणिपुर-68.48
राजस्थान-50.27
त्रिपुरा-68.92
यूपी-44.13
बंगाल- 60.60
देश के 88 लोकसभा सीटों में से सर्वाधिक मतदान कांकेर में. नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा में दोपहर 1 बजे तक सर्वाधिक 60.15 प्रतिशत मतदान हुआ. कांकेर में हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को ऐतिहासिक सफलता मिली थी. सुरक्षा बलों ने 29 हार्डकोर नक्सलियों को किया था ढेर.