London: प्रिंस चार्ल्स तृतीय ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन के महाराज घोषित…

0
286
London: प्रिंस चार्ल्स तृतीय ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन के महाराज घोषित...

लंदन: प्रिंस चार्ल्स तृतीय को शनिवार को ‘एक्सेशन काउंसिल’ के एक ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन का नया महाराज घोषित किया गया। समारोह का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण किया गया।

उनकी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को निधन हो जाने के बाद 73 वर्षीय पूर्व प्रिंस आॅफ वेल्स की ताजपोशी की गई है। शनिवार का समारोह लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में ताजपोशी की औपचारिक घोषणा करने और उनके शपथ ग्रहण के लिए आयोजित किया गया।

प्रिंस चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी, क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला तथा अपने बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम के साथ समारोह में शरीक हुए। प्रिंस विलियम नये प्रिंस आॅफ वेल्स हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here