spot_img
Homeक्राइममध्य प्रदेश : बंदूक की नोक पर 15 किलो सोना की लूट

मध्य प्रदेश : बंदूक की नोक पर 15 किलो सोना की लूट

कटनी : मध्यप्रदेश से लूट की बड़ी वारदात की जानकरी सामने आई है दरअसल बदमाशों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। बंदूक की नोक पर बड़ी लूट को अंजाम दिया। पुलिस अब नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कटनी में गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में करीब 7 करोड़ की लूट हो गई। बताया जा रहा है कि 5 नकाबपोश बदमाश कंपनी में आए और कर्मचारियों के सिर पर बंदूक अड़ाकर 15 से 16 किलो के सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।

वहीँ लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीँ अब CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है। पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। हाईवे सहित अन्य नगरीय क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि बदमाश बाइक से आए थे।

Chhattisgarh : ’कलेक्टर श्री ध्रुव ने ली जिले के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक’

मिली जानकारी के मुताबिक, बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में शनिवार सुबह 5 बदमाश 10:25 बजे कट्टे लेकर घुसे। इस दौरान कर्मचारी ऑफिस में सफाई कर रहे थे। बंदूक देखकर सभी सहम गए। बदमाशों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। बदमाश 20 मिनट तक ऑफिस में रहे। डिब्बे और तिजोरी में रखे गहने निकाले और करीब 10:45 पर ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। जाते समय कंपनी के कर्मचारी राहुल कोष्टी की बाइक लेकर गए।

वहीँ एएसपी मनोज केडिया ने बताया कि मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में सुबह कट्‌टे दिखाकर लूट की वारदात हुई है। लूटेरे 2 से ढाई लाख रुपए नकद भी लूट कर ले गए। पुलिस वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से भी जानकारी ले रही है। ऑफिस के आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध आरोपियों को पुलिस कंट्रोल रूम भी लाया गया। हालांकि पुलिस ने साफ नहीं किया है कि कितना सोना लूटा गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

मणप्पुरम गोल्ड लोन के कर्मचारी राहुल कोष्टी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग आए। उन्होंने बंदूक की नोक पर अधिकारियों को धमकाया और बैंक में एंट्री ली। चार लोग सोना लूटने के लिए अंदर घुसे उनके एक-दो साथी बाहर भी थे। सभी के पास हथियार थे। वे लोग करीब 15 से 16 किलो सोना लूटकर ले गए।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img