मध्यप्रदेश : नामीबिया से लाए गए अफ्रीकी चीतों ने किया पहला शिकार

0
244
मध्यप्रदेश : नामीबिया से लाए गए अफ्रीकी चीतों ने किया पहला शिकार

भोपाल : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छोडे़ जाने के बाद अफ्रीकी चीतों ने खुद पहली बार शिकार किया। दोनों चीतों ने करीब 48 घंटे बाद एक चीतल का शिकार किया। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पार्क प्रबंधन ने बताया कि दोनों चीते स्वस्थ हैं। वे बड़े बाड़े में घूम रहे हैं। डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया कि कॉलर आईडी, सीसीटीवी और ट्रैप कैमरों से टीम लगातार उन पर नजर रख रही है।

नारायणपुर : सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

अफ्रीका के नामीबिया से 17 सितंबर को 8 चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे। PM नरेंद्र मोदी ने इन्हें छोटे बाड़े में छोड़ा था। यहां चीतों को क्वारंटाइन किया गया था। इसके करीब 50 दिन बाद शनिवार को दो नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया था। दोनों चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने से पहले चीता टास्क फोर्स की बैठक हुई। टास्क फोर्स के सदस्यों की सहमति के बाद चीतों को छोड़ा गया था।

वहीँ डीएफओ वर्मा ने बताया कि, लंबे अरसे के बाद देश की धरती पर लाए गए चीतों ने पहली बार शिकार किया है। अब वह खुद पसंदीदा जानवर का शिकार करके खुद अपना पेट भर सकेंगे। छह अन्य चीतों को रिलीज करने का निर्णय चीता टास्क फोर्स करेगा। हमारी तैयारियां पूरी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here