नहीं रही मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच, 97 साल की उम्र में निधन

0
188
नहीं रही मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच, 97 साल की उम्र में निधन

भोपाल : नहीं रही मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच…मध्यप्रदेश की पहली और अब तक की अकेली महिला चीफ सेक्रेटरी निर्मला बुच का शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात भोपाल में निधन हो गया… उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। रविवार सुबह उन्हें हॉस्पिटल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें :-Gujarat : पाकिस्तानी एजेंट को BSF की खुफिया जानकारी देने वाला गिरफ्तार

मिली जानकरी के अनुसार, बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। बुच के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक बता दें निर्मला भोपाल की अरेरा कॉलोनी में अकेली रहती थीं। बेटे विनीत बुच अमेरिका में रहते हैं। करीब 8 साल पहले पति पूर्व मुख्य सचिव एमएन बुच का निधन हो चुका है। निर्मला 22 सितंबर 1991 से 1 जनवरी 1993 तक मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here