spot_img
Homeबड़ी खबरMaharashtra: तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत...

Maharashtra: तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत…

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए के हमले में पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक (चंद्रपुर) प्रकाश लोनकर ने बताया कि हर्षल कर्मघे साओली तहसील के बोरमाला गांव में अपने घर के पास पेशाब कर रहा था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। लोनकर ने कहा, ‘‘घटना बुधवार शाम को हुई। लड़के का शव उसके घर से कुछ दूर झाड़ियों में मिला। उसके परिजनों को 5.25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।’’

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img