महासमुंद : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत संविदा पदों हेतु 4 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

0
30
महासमुंद : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत संविदा पदों हेतु 4 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

महासमुंद 27 फरवरी 2026 : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत जिला पंचायत महासमुंद के जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में स्वीकृत रिक्त 02 संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें संकाय सदस्य एवं लेखापाल के एक-एक पद शामिल है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का कम्प्यूटर इंद्राज एवं प्रारंभिक जांच उपरांत, जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुमोदन के पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार की गई है। उक्त सूची में लिपिकीय त्रुटियों के निराकरण हेतु अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक सायं 05.00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला पंचायत महासमुन्द के आवक-जावक शाखा में निर्धारित प्रारूप में अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

दावा-आपत्ति हेतु आवेदन का प्रारूप एवं पात्र, अपात्र सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://mahasamund.gov.in/ पर किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here