महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

0
211
महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद 2 अगस्त 2023 : कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

इनमें विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम घुंचापाली के चोवा राम साहू की मृत्यु आकाशीय बिजली के गिरने से होने पर एवं सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम नवरंगपुर के सुखमारो की मृत्यु पानी में डूबने से होने उनके निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here