महाराष्ट्र में टला बड़ा हादसा : शिवसेना (UBT) नेता को रैली में ले जाने आया हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

0
275
महाराष्ट्र में टला बड़ा हादसा : शिवसेना (UBT) नेता को रैली में ले जाने आया हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

रायगढ़. महाराष्ट्र के महाड़ में शिवसेना (UBT) के नेता सुषमा अंधारे के लिए सभा में ले जाने आया हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. सुषमा अंधारे के हेलीकॉप्टर में चढ़ने से पहले ही हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. पायलट सुरक्षित है. अंधारे द्वारा साझा की गई लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक हेलीकॉप्टर एक अज्ञात जगह पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था और अचानक ऐसा लगा कि वह मुड़ गया, लड़खड़ा गया, संतुलन खो दिया और फिर खुले मैदान में धूल के बादल में तेज आवाज के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

पायलट हेलीकॉप्टर से कूदने में कामयाब

हेलीकॉप्टर का पायलट हेलीकॉप्टर से कूदने में कामयाब रहा और बच गया, लेकिन रायगढ़ के महाड शहर में हुई दुर्घटना में सफेद और नीले रंग का रोटरी-विंगर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस और बचाव दल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. जबकि उसी हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने जा रही सुषमा अंधारे जिले के विभिन्न हिस्सों में अपनी निर्धारित चुनावी बैठकों के लिए एक कार में आगे बढ़ गईं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here