बड़ा हादसा : रायपुर में आंधी तूफान का कहर, देवेंद्र नगर में गिरी शेड

0
335
बड़ा हादसा : रायपुर में आंधी तूफान का कहर, देवेंद्र नगर में गिरी शेड

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शाम 4 जबे आए तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर ढाया. कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने से ट्रैफिक जहां का तहां रुक गया. आंधी के साथ आई बारिश की वजह से लोग सुरक्षित ठिकाना देख रुक गए. आंधी और तूफान का कहर इस कदर तेज था कि पूरे शहर की बिजली एकाएक गुल हो गई. बारिश की वजह से कई जगहों पर वाटर लॉगिंग की थोड़ी बहुत समस्या भी देखने को मिली. धूल भरी आंधी और अंधेरा छाने की वजह से सड़कों पर यातायात अचानक से थम गया. कोई सड़क हादसा न हो जाए इस लिहाज लोग गाड़ी खड़ी कर आंधी तूफान के थमने का इंतजार करते रहे.

इसे भी पढ़ें :-जगदलपुर : टेम्पल कमेटी द्वारा पूजा भोग सामग्री आपूर्ति हेतु 16 मई तक मूल्यकथन प्रस्ताव आमंत्रित

वहीँ, रायपुर में आए तेज आंधी तूफान के चलते देवेंद्र नगर इलाके में शेड गिर गया. शेड गिरने से सड़क जाम के हालात बन गए. काफी देर तक लोग गाड़ियों को वहां से निकालने के लिए जूझते रहे. शेड के नीचे भी कई गाड़ियां फंस गई. शेड गिरने की घटना में कुछ लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है. वहीं कोटा के डीएन टावर के पास आंधी-तूफान की वजह से बड़ा हादसा हुआ है. शिवमहापुराण कथा का पंडाल टूटकर तहस-नहस हो गया,जिसकी चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है.

आंधी के साथ आई बारिश की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव आया. तापमान में तेजी से गिरावट आई. गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को मौसम का मिजाज बदलने से बड़ी राहत मिली. आंधी पानी की वजह से कई पेड़ों की टहनियां भी टूट गई.

इसे भी पढ़ें :-दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब होगा आसान : मुख्यमंत्री साय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here