spot_img
HomeBusinessदुनियाभर से कई परियोजनाएं महाराष्ट्र आने के लिए प्रतीक्षा सूची में :...

दुनियाभर से कई परियोजनाएं महाराष्ट्र आने के लिए प्रतीक्षा सूची में : केंद्रीय मंत्री राणे

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मंगलवार को कहा कि दुनियाभर से कई परियोजनाएं महाराष्ट्र में आने का इंतजार कर रही हैं। एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार उद्योगपतियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराएगी। पिछले कुछ महीनों में कई परियोजनाओं ने अपनी इकाइयों को राज्य से बाहर स्थापित करने का फैसला किया है।

रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे दो किशोर लोकल ट्रेन की चपेट में आए, मौत

एमएसएमई मंत्री राणे फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में परियोजनाओं के गुजरात चले जाने को लेकर शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की काफी आलोचना हुई, ये आलोचना रानजीतिक प्रकृति की थी। उन्होंने पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार (एमवीए) पर कटाक्ष करते हए कहा कि कुछ महीने पहले तक सत्ता में रहने वाले लोग राज्य में नई योजनाएं लाने में विफल रहे।

राणे ने आगे बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई समेत अन्य हिस्सों में दुनियाभर से कई परियोजनाएं प्रतीक्षा सूची में हैं। राज्य सरकार इन परियोजनाओं के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी।

गुजरात रेलवे पुलिस ने AIMIM के आरोपों का किया खंडन, कहा-स्पीड के चलते उछलकर खिड़की में लगे पत्थर

हाल ही में दो बड़ी परियोजनाओं वेदांत-फॉक्सकॉन का चिप प्लांट और टाटा-एयरबस की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात स्थानांतरित हो गई थी, इसके बाद महाराष्ट्र सरकार को विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

राणे ने कहा कि यह कहना राजनीतिक आलोचना है कि परियोजनाएं महाराष्ट्र से स्थानांतरित हो गईं। जो कल तक सत्ता में थे, वे आलोचना कर रहे हैं क्योंकि वे खुद राज्य में नई परियोजनाएं लाने में विफल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img