किसान हितैषी है मोदी सरकार – पूर्व मंत्री बृजमोहन

0
180
किसान हितैषी है मोदी सरकार - पूर्व मंत्री बृजमोहन

रायपुर/07/06/2023 : पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपए की वृद्धि कर 2183 रुपए किए जाने पर छत्तीसगढ़ के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों से धान खरीदी में अब केंद्र सरकार का योगदान लगभग 23000 करोड़ का होगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से केंद्र की सत्ता में बैठे हैं उन्होंने गांव,गरीब और किसानों की सबसे पहले चिंता की है। धान (सामान्य) का न्यूनतम समर्थन मूल्य वर्ष 2014-15 में 1,360 रुपए क्विंटल था जो अब बढ़कर 2023-24 में 61% वृद्धि के साथ 2,183 रुपए क्विंटल हो गया है। यह आंकड़े मोदी सरकार की किसानों के प्रति विकासपरक सोच को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारा भारत तरक्की की राह पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। फलस्वरूप विश्व की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति के रूप में एक नई पहचान मिली है।

भारत का किसान समृद्ध हो और नई नई तकनीक के साथ खेती किसानी को आगे बढ़ाएं इस मंशा के साथ मोदी जी नित नई योजना लेकर आ रहे हैं।

आज कृषि उत्पादन के क्षेत्र में भी अन्नदाता किसानों की बदौलत भारत कीर्तिमान रच रहा है।

मोदी जी लगातार किसान हितैषी निर्णय लेते रहते हैं इसीलिए देश के किसानों का विश्वास मोदी जी पर पूर्णतः बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here