MP Breaking : पुरानी रंजिश में युवक ने डॉक्टर और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या की

0
206
MP Breaking : पुरानी रंजिश में युवक ने डॉक्टर और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या की

MP Breaking : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में एक युवक ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को क्लिनिक में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। दंपती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें :-Raigarh Bank Robbery Case: पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, मुख्यमंत्री बघेल ने की सराहना…

जानकारी के अनुसार, यह वारदात शनिवार दोपहर करीब 2.15 बजे की बताई जा रही है। BHMS डॉक्टर महेश डेहरिया (55), पत्नी वंदना (50) के साथ अमरवाड़ा के खमरा रोड पर स्थित अपने क्लिनिक पर थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। दोनों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर महेश बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष थे।

इसे भी पढ़ें :-MP Breaking : बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

वहीँ, डॉक्टर दंपत्ति की हत्या करने वाला आरोपी सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस (25) भी घायल है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवक ने पुरानी रंजिश की वजह से दंपती पर हमला किया।

इसे भी पढ़ें :-CG News : छत्तीसगढ़ देश में सामाजिक न्याय का मॉडल – सीएम बघेल

वहीँ, सिविल सर्जन डॉ. सोनिया ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दंपती ने दम तोड़ दिया था। वहीं, पुलिस ने कहा, ‘सोनू ने डॉ. महेश डेहरिया को छाती में गोली मारी थी। डॉक्टर को बचाने उनकी पत्नी सामने आई तो उनकी पीठ में गोली लगी। इसके बाद आरोपी ने अपने सिर में गोली मार ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here