MP : रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर पर CBI का छापा

0
288
MP : रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर पर CBI का छापा

इंदौर : मध्य प्रदेश (MP) के इंदौर में शुक्रवार सुबह सीबीआई (CBI) की टीम ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी बालकृष्ण व्यास के घर पर छापा मारा है। दिल्ली से आई सीबीआई (CBI) टीम को बड़े घोटाले का इनपुट मिला है।

सीबीआई (CBI) अधिकारी शुक्रवार अलसुबह शहर की पॉश कॉलोनी बसंत विहार पहुंचे। यहां पहुंचते ही अधिकारियों ने अपना परिचय देकर मोबाइल जब्त कर लिए। सभी के बाहर जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। घर के अंदर भी किसी को प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :-MP: राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग का धार कलेक्टर और SP को नोटिस

व्यास बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ थे। सीबीआई (CBI) कार्रवाई के दौरान उनकी पत्नी घर पर है। एक बेटी मुंबई और एक विदेश में रहती है। मामला एक बड़े घपले का है, जिसमें सीबीआई उनके जमीन, मकान, बैंक खाते आदि की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल अधिकारी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here