MP News : रिटायर्ड फौजी ने भाई-भतीजे और बेटी को गोली मारी, 2 की मौत

0
240
MP News : रिटायर्ड फौजी ने भाई-भतीजे और बेटी को गोली मारी, 2 की मौत

MP News : मध्य प्रदेश के सागर जिले से आए दिन किसी न किसी अपराध की खबर सामने आती रहती हैं। ताजा मामला एक रिटायर्ड फौजी के द्वारा अपने ही परिवार के तीन सदस्यों पर गोली चलाने का है।

वहीँ, गोली लगने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से 2 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। सागर में बीते एक माह में यह दूसरी घटना है जब किसी ने 2 से ज्यादा लोगों पर जानलेवा हमला किया है।

इसे भी पढ़ें :-MP Politics : पूर्व BJP विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने दिया इस्तीफा

जानकारी के अनुसार सागर के रहली विधानसभा क्षेत्र के सानौधा थाना अंतर्गत आने वाले लालेपुर गांव में एक रिटायर्ड फौजी गुड्डा तिवारी ने परिवारिक विवाद के चलते अपने भाई राममिलन तिवारी, भतीजे अज्जू तिवारी पर गोलियां बरसा दी। बीच बचाव करने आई बेटी पर भी उसने गोली चला दी। फौजी अपनी पत्नी से बहस के बाद मारपीट पर उतारू हो गया था। जिसके लिए उसके भाई और भतीजे समझाने लगे इसपर नाराज होकर फौजी ने इस घटना को अंजाम दिया।

गोली मारने के बाद फौजी गांव से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव वालों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान भाई और भतीजे की मौत हो गई वहीं उसकी बेटी के पैर में गोली लगने उसकी जान बच गई लेकिन वह गंभीर रुप से घायल हो गई।

इसे भी पढ़ें :-MP Politics : कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दिया

पुलिस ने बताया कि आरोपी फौजी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम रामाधार (गुड्डा) तिवारी (50 वर्ष) है। रामाधार ने अपने बड़े भाई राममिलन तिवारी (62 वर्ष) और भतीजे अजय तिवारी (36 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं आरोपी ने अपनी बेटी वर्षा (24 वर्ष) पर भी गोली चलाई। बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here