MP : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में एक और नए जिले का गठन किया है। दरअसल,मिली जानकरी के अनुसार, रीवा जिले की 3 तहसीलें (मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी) को मिलाकर मऊगंज जिले का गठन करने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें :-MP : पूर्व गृह राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार का निधन
वहीँ, मध्यप्रदेश के राजस्व विभाग ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल के नाम जारी हुए आदेश के मुताबिक अब मऊगंज जिला बनने के बाद रीवा जिले में 9 तहसीलें शेष बची हैं। इनमें हुजूर, हुजूरनगर जवा, त्योंथर, रायपुर कर्चुलियान गुढ़, सिरमौर, सिमरिया और मनगंवा बाकी बचेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 महीने पहले इस जिले की घोषणा की थी…