MP Politics : कांग्रेस के ‘वचन पत्र’ को सीएम शिवराज ने बताया ‘झूठ पत्र’

0
209
MP Politics: CM Shivraj called Congress's 'promissory note' a 'lie letter'

MP Politics 17 अक्टूबर 2023 : सीएम (CM) शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वचन पत्र को ‘झूठ पत्र’ कहा है। उन्होने कहा कि पांच साल पहले भी उन्होने जनता को 900 से ज्यादा वचन दिए थे जो आज तक पूरे नहीं किए। CM ने कहा कि आज तक जनता उन वादों के पूरा होने के लिए तरस रही है।

उन्होने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस झूठे वचनों का पुलिंदा लेकर आई है लेकिन सच तो यह है कि भाजपा के जनकल्याण और विकास के आगे कांग्रेसियों के झूठ वचन और वादे नहीं टिकेंगे। सीएम ने कहा कि जनता इन्हें जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें :-CG Assembly Elections 2023: जब मधुमक्खियों के झुंड ने कांग्रेस की रैली पर किया हमला, मची भगदड़…

सीएम (CM) शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस का वजन पत्र जारी होने के बाद कहा कि वो एक बार फिर झूठे वादे लेकर आई है। उन्होने सवाल किया कि नौजवानों के चार हजार बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा, समूहों का कर्ज कब माफ होगा। पिछली बार भी कांग्रेस ने ऐसे कई वचन दिए थे जो सारे झूठ निकले।

उन्होने कहा कि आज फिर कांग्रेस ने महाझूठ वचनपत्र प्रस्तुत कर दिया। लेकिन इन झूठ पर जनता भरोसा नहीं करेगी। सीएम ने कहा कि जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है। हम तो जो नहीं कहते, वो भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें :-BIG NEWS: आज मुंबई एयरपोर्ट बंद, छह घंटे तक कोई भी फ्लाइट नहीं भरेगी उड़ान, जानिए क्या है वजह?

उन्होने कहा कि लाड़ली बहना योजना हमारे दृष्टि पत्र में नहीं थी, लेकिन हमने उसे लागू किया। शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा जताया कि भाजपा फिर जीतेगी और भरपूर बहुमत से जीतेगी। भाजपा सरकार ने विकास किया है, आगे भी विकास करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here