मुंबई : मुंबई के भांडुप पश्चिम से एक दर्दनाक हादसे की जानकारी सामने आई है दरअसल मरम्मत कार्य के दौरान घर गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रविवार की है। हादसे के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 19 साल के राजकुमार धोत्रे और 18 साल के रामानंद यादव के रूप में हुई है।