मुंगेली : कलेक्टर राहुल देव ने उप संचालक लहरे और सीएमओ जे.बी. सिंह को सेवानिवृत्त पर दी विदाई

0
877
मुंगेली : कलेक्टर राहुल देव ने उप संचालक लहरे और सीएमओ जे.बी. सिंह को सेवानिवृत्त पर दी विदाई

मुंगेली : जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली के उप संचालक एस.आर. लहरे और मुंगेली नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे.बी. सिंह को सेवानिवृत्त होने पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भीवभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर राहुल देव ने उप संचालक लहरे और सीएमओ सिंह को शाल व श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Mungeli: Collector Rahul Dev, Deputy Director Lahere and CMO J.B. Farewell to Singh on retirement

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। अधिकारी, कर्मचारी एक निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त होते हैं। उन्होंने कहा कि लहरे और सिंह ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने शासकीय सेवा के कार्यकाल को पूरा किया है, अपने जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन किया है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के कार्यो की सराहना की।

राजनांदगांव : सेवानिवृत्त होने वाले 11 शासकीस सेवकों को दिया गया पेंशन प्राधिकार पत्र

विदाई समारोह को डिप्टी कलेक्टर अजय सतरंज, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता पी. के. शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने भी संबोधित किया और दोनों अधिकारियों के सीधी एवं सरल कार्यशैली की प्रशंसा की।

इस अवसर पर उप संचालक लहरे ने कहा कि कलेक्टर देव के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिला। इसके साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से भी सहयोग प्राप्त होता रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया। नगर पालिका सीएमओ सिंह ने कोरोना कॉल जैसे विषम परिस्थितियों में किए गए कार्य को याद किया।

संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी ने किया। इस अवसर विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी सहित जिला कलेक्टोरेट और नगर पालिका मुंगेली के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here