मुंगेली : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 31 मार्च को

0
197
मुंगेली : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 31 मार्च को

मुंगेली 29 मार्च 2023 : जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पथरिया और महंत जगन्नाथ दास शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लोरमी में संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर सभाकक्ष क्र. 247 में 31 मार्च को प्रातः 10.30 बजे किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संविदा भर्ती हेतु सूची का अवलोकन वेबसाईट मुंगेली.जीओव्ही.इन पर किया जा सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक मूल दस्तावेजों के निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here