Nafe Singh Rathi Murder Case : CBI को सौंपी गई जांच, हरियाणा पुलिस का बड़ा खुलासा

0
285
Nafe Singh Rathi Murder Case : CBI को सौंपी गई जांच, हरियाणा पुलिस का बड़ा खुलासा

Nafe Singh Rathi Murder Case : हरियाणा के कद्दावर नेता और इंडियन नेशनल लोक दल के स्टेट चीफ के हत्या मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है. इसकी जानकारी देते हुए डीसी शक्ति सिंह और एसपी अर्पित जैन ने कहा कि इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमों को गठित किया गया है. दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही कुछ संदिग्धों की भी पहचान हुई है.

इसे भी पढ़ें :-दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवान के परिजन के साथ हैं – उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा

नफे सिंह हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद नफे सिंह के परिजन उनके शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए हैं. पहले उनके बेटे ने अंतिम संस्कार से भी इनकार कर दिया था. लेकिन अब पोस्टमार्टम के बाद आज देर शाम उनका बहादुरगढ़ के रामबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा. अभय चौटाला ने पुलिस को सात दिन का समय दिया है. यदि तब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए, तो वे लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :-महासमुंद : धूप अगरबत्ती की खुशबू से महका महानदी का तट

इस केस में हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. अपराधियों ने अलग-अलग तरह के हथियारों से नफे सिंह राठी पर गोलियां चलाई थीं. मौका-ए-वारदात पर कई तरह के कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस की टीम कई राज्यों में जाकर जांच कर रही है. एक टीम दिल्ली के तिहाड़ जेल में मौजूद कुछ गैंगस्टरों से पूछताछ करने पहुंची है. इस हत्याकांड को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उसे देखते हुए इसमें किसी बड़े गैंग का हाथ दिख रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here