CG Naxal operation: अबुझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 2 महिलाएं शामिल…

0
212

नारायणपुर: कांकेर के बाद नारायणपुर के अबुझमाड़ में भी जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोपहर 12 बजे तक 7 नक्सलियों को शव जवानों ने बरामद कर लिये थे। मारे गये नक्सलियों में 2 महिला माओवादी भी है।

बस्तर पुलिस ने अधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि नक्सलियों के शव के साथ काफी हथियार भी मिले हैं। मुठभेड़स्थल से एक नग AK 47 सहित भारी मात्रा में हथियार/ammunition/explosive बरामद हो चुके हैं। अभी भी नक्सली क्षेत्र में सर्च आपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक दिनांक 29.04.2024 को नारायणपुर/कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबुझमाड़ में डीआरजी/ एसटीएफ़ जवानों सुंयक्त पार्टी नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान दिनांक 30.04.2024 के प्रातः 0600 बजे से ग्राम टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक 02 महिला माओवादी सहित कुल 07 माओवादी कैडर के शव बरामद किये गये, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here