Noida: कार डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

0
278

नोएडा: एडा में बीटा-2 थाना क्षेत्र के अल्फा सेक्टर के पास एक कार शुक्रवार तड़के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई और कार में सवार चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीटा-2 थाना प्रभारी अंजनी कुमार ंिसह ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र अंश स्वरूप (20 वर्ष) और उसके चार अन्य दोस्त कार में सवार होकर तड़के चार बजे के करीब अल्फा सेक्टर के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अंश की मौत हो गई और उसके चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here