spot_img
Homeबड़ी खबरNoida: अवैध हुक्का बार का खुलासा, दो लोग गिरफ्तार

Noida: अवैध हुक्का बार का खुलासा, दो लोग गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक अवैध हुक्का बार से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से पांच हुक्का, शराब की बोतलें तथा हुक्के का तंबाकू समेत अन्य सामग्री बरामद की है। नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ंिसह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नॉलेज पार्क तृतीय में ‘‘द हट कैफै’’ के नाम से एक अवैध हुक्का बार चल रहा है, जिसके बाद मंगलवार की देर रात को वहां पर छापेमारी की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से पुलिस ने दिल्ली निवासी मनीष तथा गौतम बुद्ध नगर निवासी विपिन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने पांच हुक्के, हुक्के की चिलम, हुक्के के 10 पाइप, तंबाकू, शराब की बोतलें एवं अन्य सामग्री बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से अवैध हुक्का बार चला रहे थे। पुलिस ने दो दिन पहले ही अंसल प्लाजा मॉल में अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश किया था। पुलिस विशेष अभियान के तहत अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img