उत्तर बस्तर कांकेर : चारामा अस्पताल में सिजेरियन प्रसव फिर से प्रारंभ

0
183
उत्तर बस्तर कांकेर : चारामा अस्पताल में सिजेरियन प्रसव फिर से प्रारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर 24 जून 2023 : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा में 25 फरवरी 2023 से एक बार फिर सिजेरियन सुविधा बहाल हुई है, जून 2023 की स्थिति में 43 उच्च जोखिम लक्षण वाली गर्भवती माताओं का सफलतापूर्वक सिजेरियन प्रसव किया जा चुका है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ के आने से अब क्षेत्रवासियों को सिजेरियन प्रसव के साथ ही माहिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों की परामर्श, जांच व उपचार सुविधाएं भी मिलने लगी हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ के सेवा से त्यागपत्र देने तथा निश्चेतना अधिकारी का कोविड-19 से मृत्यु होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा में सिजेरियन प्रसव बंद हो चुका था।

ऐसे में क्षेत्र के अधिकांश गर्भवती माता जटिल प्रसव की स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर थे, जिससे उन्हें काफी खर्चीली एवं शारीरिक, मानसिक परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा था।

चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ स्वाति देवांगन द्वारा पीजी की पढ़ाई से लौटने के बाद फिर से अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की उम्मीद जगी है।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए सिजेरियन प्रसव से संबंधित सभी सुविधाओं एवं संसाधनों का जायजा लिया और सभी तैयारियों को फिर से दुरुस्त किया गया।

सिजेरियन प्रसव प्रारंभ करने के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये, साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ को भी इसके लिए प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप इस स्वास्थ्य केन्द्र में फिर से सिजेरियन प्रसव प्रारंभ हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here