ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस अधिकारी ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

0
327
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस अधिकारी ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Odisha : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार दोपहर ब्रजराजनगर में एक ASI ने फायरिंग कर दी। पहले रिपोर्ट आई थी कि नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं, लेकिन बाद में पुलिस ने दो गोलियां लगने की पुष्टि की है। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, CM नवीन पटनायक ने अस्पताल जाकर नब दास का हाल जाना।

यह भी पढ़ें :-मोहला : खडग़ांव थाना क्षेत्र से एसआईएस सुरक्षा जवान प्रशिक्षण के लिए 17 जवानों का चयन

उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपालदास को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी ने हमले की वजह नहीं बताई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही एक ASI गोपालदास ने नब दास पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं।

आई विटनेस एडवोकेट राम मोहन राव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री नब दास कार्यक्रम में चीफ गेस्ट थे। जब वो पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भीड़ जमा हो गई। तभी उन पर किसी ने गोली चला दी। हमने देखा एक पुलिसकर्मी पास से गोली चलाकर भाग रहा था।

यह भी पढ़ें :-प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अब तक लगभग 6 करोड़ रूपए की 18 हजार क्विंटल से अधिक कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी

ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा- हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here