महिला दिवस विशेष पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

0
29
महिला दिवस विशेष पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

रायपुर : दिन हमें महिलाओं के अद्भुत योगदान और उनके संघर्षों को याद दिलाता है। जैसा कहा गया है कि नारी कभी कमजोर नहीं होती, बस उसका संघर्ष अलग होता है। महिला दिवस के अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वूमेन सेफ्टी और लीगल अवेयरनेस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रिया राव ने समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उसके विरुद्ध बने अधिकारों नियमों के बारे में छात्रों को बताया साथ ही कहा कि महिलाओं को राजनैतिक सामाजिक और आर्थिक रूप से ही सशक्त नहीं होना है आज के अनुसार डिजिटल अरेस्ट,सोशल हरासमेंट,वर्चुअल असॉल्ट की जानकारी और उससे बचने के तरीके का ज्ञान होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें :-UPSC 2025 : छत्तीसगढ़ के 6 युवाओ ने बाजी मारी…रायपुर से वैभवी, रौनक और संजय शामिल

इस आयोजन महाविद्यालय के निर्देशक डॉ व्ही के अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण की जरूरत नहीं होती वह खुद में स्वावलंबीऔर सशक्त होती है वह संसार की सृजनकर्ता कहलाती है उन्हें सुरक्षा देना समाज की जिम्मेदारी है।

दूसरी प्रमुख वक्ता के रूप में आई इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने जीवंत अनुभव को छात्रों में साझा किया बताया कि महिलाएं किस किस प्रकार से अत्याचार का शिकार होती है काम काजी महिलाओं के साथ कार्यक्षेत्र में होने वाले अत्याचार के बारे में जानकारी दी और आज के समय में हो रहे साइबर क्राइम,डार्क वेव जैसे क्राइम के बारे में बताया साथ जरूरी अधिनियम और एक्ट के बारे में बताया।महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि सशक्त नारी से सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

संगोष्ठी के अंत में समाज में अलग अलग क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया
शिक्षा के क्षेत्र में डॉ हेमलता बोरकर , पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षा यादव, समाजकार्य के लिए मिथिला अग्रवाल,और वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में नीलिमा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यूलेंद्र राजपूत ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापक देविका परमार ने किया और कार्यक्रम प्रभारी समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष मो रफीक खान ने रहे।संगोष्ठी में प्राचार्य सहित अन्य विभाग के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here