रायपुर : शासकीय दूधाधारी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में महिला प्रकोष्ठ एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन में जेंडर डिस्क्रिमिनेशन( लैंगिक भेदभाव)पर कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान विभाग में किया गया|
कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ नंदा गुरवारा ने महिला प्रकोष्ठ के गठन और गतिविधि पर प्रकाश डाला। डॉ अनुभा झा ने” लैंगिक भेदभाव ” पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ अनुभा झा ने सर्वप्रथम विश्व एवं भारत में लैंगिक भेदभाव के परिदृश्य के बारे में बताया। इसके प्रमुख कारण सामाजिक पूर्वाग्रह,भ्रूण हत्या, गरीबी, शिक्षा का अभाव एवं जागरूकता की कमी होते है।
रायपुर : निगम जोन 5 की टीम ने हरि ओम ट्रेडर्स से लगभग 80 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की
यह चक्र की तरह वापस समाज में विपरीत प्रभाव डालता है। परिणाम स्वरूप बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति,आर्थिक , सामाजिक, शैक्षणिक भेदभाव,विभिन्न प्रकार की हिंसा और दमन देखा जाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा एवं मानसिक सोच को बदल कर जागरूकता बढ़ाकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। बहुत ही आवश्यक है कि व्यक्ति’ परिवार और महिला की सोच बदली जाए और महिलाओं को पुरुषों से नीचा या कमतर न समझा जाए।
साथ ही सामाजिक जागरूकता लाना एवं काउंसलिंग के द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना भी आवश्यक है। जैसे-जैसे महिलाओं की सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी वैसे-वैसे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव आएगा।
हिमाचल प्रदेश में आयोजित सबजूनियर अंडर 14 में छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने अपने दूसरे मैच में गुजरात को हराया
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को शपथ दिलाई गई जिससे कि वह अपने परिवार और अपने आसपास के समाज में जागरूकता लाकर आगे बढ़ सके। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज, डॉ वासु वर्मा, डॉ रेखा दीवान, सावित्री, नेहा पांडे एवं विभिन्न संकाय की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।