परिणिति और राघव चड्ढा के घर आई खुसखबरी…..अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म

0
1624
परिणिति और राघव चड्ढा के घर आई खुसखबरी.....अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने रविवार को बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस के पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की। परिणीति दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं।

राघव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है, “वह आखिरकार आ गया है! हमारा बेटा, और सच में, हमें पहले की जिंदगी याद नहीं रहती! बाहें पूरी, हमारे दिल और भी पूरे। पहले हमारे पास सिर्फ एक-दूसरे थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार के साथ, परिणीति और राघव।”

वहीं, परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने लिखा- “इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं हो सकता। आपको बहुत सारा प्यार। भगवान आप दोनों पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखें।”

इसे भी पढ़ें :-मनोविकास केंद्र के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम किया रोशन

कपल ने 25 अगस्त 2025 को आधिकारिक रूप से बताया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं, और दो महीने बाद उनका घर खुशियों से भर गया।

बता दें कि कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया और कहा कि जल्द ही वे गुड न्यूज़ शेयर करेंगे।

इसे भी पढ़ें :-राज्यपाल डेका से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सौजन्य भेंट की

वहीं, परिणीति और राघव की शादी साल 2023 में हुई थी। शादी में बॉलीवुड और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

परिणीति ने फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल (2011) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस और हसी तो फंसी जैसी फिल्मों में काम किया।

फिर वो गोलमाल अगेन, केसरी, संदीप और पिंकी फरार और अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा के सांसद हैं। उन्हें 2022 में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुना गया था। इससे पहले वह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और 2020 से 2022 तक दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे। राघव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here