बारिश में निक जोनस के साथ घूमने निकलीं प्रियंका, लिया मैगी का स्वाद…

0
248

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी की थी और इसके बाद वह यूएस में शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने बेटी मालती मेरी के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी और अपनी फैमिली के साथ की फोटोज और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने से जुड़ी हुई कुछ झलक दिखाई हैं जिनमें वह अपने पति निक जोनस के साथ बारिश में ड्राइव पर निकली हैं। इसके साथ ही इस कपल ने बारिश के दौरान मैगी का स्वाद लिया है। आइए देखते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने क्या पोस्ट शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई झलक

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ अक्सर डेट पर निकलती हैं और इसकी झलक फैंस को दिखाती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पति निक जोनस के साथ की झलकियों को दिखाया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बारिश में ड्राइव पर निकले थे और दोनों कॉफी से लेकर मैगी का स्वाद लिया है।

निक जोनस जब कार ड्राइव कर रहे थे तब उनकी कार में सिंगर श्रेया घोषाल का गाना बज रहा था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस दोनों के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि इस कपल के इंस्टाग्राम पर फैनपेज से प्रियंका चोपड़ा की स्टोरी वाली पोस्ट को शेयर किया गया है।

प्रियंका और निक ने 2018 में की थी शादी

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर, 2018 में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जनवरी, 2022 में सरोगेसी से बेटी मालती मैरी के पैरेंट्स बने थे। मालती मेरी ने हाल ही में अपना दूसरा जन्मदिन मनाया था।

गौरतलब है कि निक जोनस बीती 27 जनवरी को अपने भाइयों के साथ भारत पहुंचे थे। इस ट्रिप पर जोनस बद्रर्स ने मुंबई में परफॉर्म किया था और इसके फोटोज और वीडियो वायरल हुए थे। निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा और मालती मेरी भारत नहीं आई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here