spot_img
HomeBreakingCM साय के महासमुंद आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

CM साय के महासमुंद आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 18 जनवरी 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में पहुंचे।

मुख्यमंत्री के आगमन पर मचेवा स्थित हेलीपैड पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, संयुक्ता सिंह, येतराम साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img