रायगढ़ : 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0
36
रायगढ़ : 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 4 अप्रैल 2026 : कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में 3 अप्रैल को आबकारी वृत्त खरसिया क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 10 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 2000 रुपये है। यह शराब आरोपी प्रकाश भारद्वाज, उम्र 26 वर्ष, निवासी चारपारा, थाना खरसिया के कब्जे से बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here