रायगढ़, 10 अप्रैल 2026 : एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) अंतर्गत 1 पालना केन्द्रों (आंगनबाड़ी सह क्रेश संचालन) की स्वीकृति के तहत ग्रामीण/नगरीय निकाय क्षेत्रान्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र दया गली वार्ड क्र. 35 में 1 पद की पूर्ति हेतु 13 से 27 अप्रैल 2026 तक इच्छुक आवेदिकाओं से महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑन लाईन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश व नियम शर्तों का परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।








