रेल मंत्री को इस अपराध के लिए इस्तीफा देना चाहिए : सांसद हनुमान बेनीवाल

0
264
रेल मंत्री को इस अपराध के लिए इस्तीफा देना चाहिए : सांसद हनुमान बेनीवाल

नई दिल्ली : आरएलपी चीफ और सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव में जरा सी भी नैतिकता बची है तो इस अक्षम्य अपराध के लिए उन्हें अपने पद से त्याग पत्र देना चाहिए.

साथ ही देश की जनता से यह कहते हुए माफी मांगनी चाहिए कि वो अयोग्य, अकर्मण्य और नाकारा रेल मंत्री हैं. ट्रेनों को दुर्घटना से बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच का विडियो जारी करके रेल को दुर्घटनाओं से बचाने का झूठा दावा करने वाले रेल मंत्री जी के कार्यकाल में कल हुई भीषण रेल दुर्घटना रेलवे के काले अध्याय के रूप में लिखी जाएगी.

यह भी पढ़ें :-Chhattisgarh: घर में घुसकर पति पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, नाबालिग बेटी लापता

जिस सुरक्षा कवच की बात रेल मंत्री ने विगत महीनों में विडियो जारी करके कही वो सुरक्षा कवच दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेनों में था या नहीं और था तो इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here