Raipur: केंद्रीय मंत्री पुरी से आश्वासन मिलने के बाद भाजपा के चल रहे धरना आंदोलन स्थगित…

0
320

रायपुर: चौपाटी और स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ राजेश मूणत के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। आज इस धरना आंदोलन का 11वां दिन था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और रायपुर के सांसद सुनील सोनी आज धरना स्थल पर पहुंचे।

इस दौरान डॉ रमन सिंह ने धरना स्थल पर बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से उनकी चर्चा हो गई है। और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रायपुर स्मार्ट सिटी के कार्यों की जांच और दोषियों को सजा देने की बात कही है। डॉ रमन सिंह ने घोषणा की कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मिले आश्वासन के बाद पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में चल रहा धरना आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। इसके घोषणा के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में स्मार्ट सिटी तथा नगर निगम के भ्रष्टाचार और सरकार की कारगुजारी के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here