Raipur: जिला, शहर स्तर पर एनएसयूआई में नवनियुक्त पदाधिकारी की नियुक्त…

0
254

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिला, शहर स्तर पर एनएसयूआई में नवनियुक्त पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। एनएसयूआई रायपुर शहर महासचिव के लिए अथर्व श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव विशाल चौधरी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अनुशंसा से रायपुर शहर में एनएसयूआई उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव पद पर नियुक्ति की गई है जिसमे रायपुर से महावीर नगर निवासी अथर्व श्रीवास्तव को रायपुर शहर महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय तथा युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जो पूर्व एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष भी रहे, बधाई एवम शुभकामनाए दी है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने समस्त पदाधिकारियों को संगठन में जी जान से मेहनत करने तथा छात्रहित में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा है।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त महासचिव अथर्व श्रीवास्तव को हमारी टीम में सबसे कम उम्र का पदाधिकारी बताया और आशा व्यक्त की है कि अथर्व श्रीवास्तव छात्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए भविष्य में अपनी राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ने की कामना की है। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भी टीम को बधाई देते हुए अथर्व श्रीवास्तव को आशीर्वाद और स्नेह प्रकट किया और कहा कि हमें ऐसे ही पदाधिकारियों की जरूरत है जो छात्रहित में कार्य कर अपना विशेष योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here