रायपुर: कोलकाता के जूनियर डॉक्टर दुष्कर्म और हत्याकांड मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में भी प्रदर्शन जारी है. जूडो के बाद अब छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन ने हड़ताल का ऐलान किया है.
हेल्थ फेडरेशन के बैनर तले आज मेडिकल कॉलेज में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा. 17 अगस्त को राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी कर्मचारी काम बंद करेंगे. सभी अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. सामूहिक अवकाश का फॉर्मेट छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन द्वारा जारी किया जाएगा.








