Raipur: प्रदेश में गौठानों मैं चल रहे भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ भाजपा का चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान शुरू

0
205

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में गौठानों मैं चल रहे कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत आज सुबह 11:00 बजे रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी जिला अध्यक्ष जयंती पटेल श्रीचंद सुंदरानी नंदकुमार साहू और जितेंद्र धुरंधर के नेतृत्व में धनेली भटगांव दतरेंगा और कान दुर्गा स्थान का निरीक्षण कर गांव के लोगों से चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ गौठान में नरवा गरवा गुरुवा और बारी के नाम पर किए गए कथित भ्रष्टाचार का अवलोकन किया और ग्रामीणों से उसकी जानकारी ली। इसी तरह अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह तथा रायपुर संभाग प्रभारी के द्वारा कोटमीसोनार गांव में गठान का अवलोकन किया गया। उनके मुताबिक मौके पर कोई व्यवस्था नहीं थी केवल घोटाला ही घोटाला दिख रहा था। इसी तरह नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने भी कुछ गौठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उन गौठानों में एक भी गाय नहीं दिखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here