RAIPUR: ED ने त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अरविंद सिंह को जेल से गिरफ्तार किया…

0
193

रायपुर: दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल बंद शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन और अरविंद सिंह को जेल में गिरफ्तार किया। ईडी ED ने जेल में फार्मल गिरफ्तार की थी। इसके साथ ही कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पेश किया। कोर्ट ने छह जुलाई तक दोनों आरोपितों को ईडी की रिमांड पर सौंप दिया है।

उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले के नकली होलोग्राम मामले में कारोबारी अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी के साथ पूरे सिंडिकेट में शराब कारोबारी अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की अहम भूमिका रही है। ईओडब्ल्यू के चालान में भी दोनों का नाम है।

जिसमें बताया गया है कि आरोपित अरविंद सिंह पहले खाली बोतल सप्लाई का काम करता था। इसके बाद वह धीरे-धीरे परिवहन का काम करने लगा। वह नकली होलोग्राम से तैयार की गई शराब की सप्लाई करता था। वहीं एपी त्रिपाठी और अनवर ढेबर को महीने में खपत कितनी है उसकी जानकारी देता था। वहीं ढिल्लन अवैध कमाई को ठिकाने लगाने का काम करता था। दोनों आरोपितों से अब ईडी पूरे मामले की पूछताछ करेेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here