रायपुर: उरला इलाके से आग लगने से की खबर सामने आई है. मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिंक आग मोटरगाड़ी यार्ड में लगी है. जिसकी सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया है. इस मामले में अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाया गया है. कोई जनहानि नहीं हुई है. कुछ सामान जलकर राख हो गए है.








