Raipur: प्रदेश में अगले 5 दिनों के लिए झमाझम बारिश के साथ गरज चमक, वज्रपात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

0
350

रायपुर: अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है. वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कल से बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। लेकिन आज प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही थी। जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की थी। मानसून की पहली बारिश ने किसानों को खुशहाल कर दिया। अब प्रदेश के किसान आराम से धान के फसल की बुआई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here