Raipur: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बोले, नंद कुमार साय वरिष्ठ नेता हैं, राजनीति को जानते समझते हैं, मेरी शुभकामनाएं हैं…

0
195

रायपुर: रविवार को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय आज कांग्रेस में विधिवत शामिल हो गए। उनके इस कदम को लेकर पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से बात की तो उनका कहना था… नंदकुमार जी ने पार्टी छोड़ी है। यह तो मैं नहीं कर सकता कि इसका कारण क्या है। लेकिन आज बीजेपी छोड़कर जा रहे हैं। उनकी 40- 50 साल की तपस्या रही है। मैं तो यही कहूंगा कि उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं।

पत्रकारों द्वारा यह पूछने पर कि क्या उन्हें मनाने का प्रयास नहीं किया गया.. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विष्णु देव साय और संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी कल से उनसे संपर्क करने का प्रयास करते रहे। उनके परिजनों से बात की। लेकिन एक बार किसी ने मन बना लिया तो बना लिया।

यह पूछने पर कि पार्टी में अपनी उपेक्षा की बात भी कई दिनों से करते रहे.. डॉ रमन सिंह ने कहा कि श्री नंद कुमार साय ने मध्यप्रदेश के दौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला। तीन बार विधायक रहे तीन बार लोकसभा के सांसद रहे। दो बार राज्यसभा में पार्टी ने उन्हें भेजा।

अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाया। फिर भी यदि ऐसा लगता है तो वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। राजनीति को जानते समझते हैं। हम उन्हें शुभकामना देते हैं। आज कांग्रेस प्रवेश के दौरान श्री नंद कुमार साय के द्वारा भूपेश बघेल और नरवा घुरवा बारी योजना की तारीख करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वे कांग्रेसमें चले गए हैं तो उन्हें तो तारीफ करनी ही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here