RAIPUR: गुरुनानक जयंती में नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई, हैरतअंगेज करतब देखने लोगों की भीड़…

0
206

खरोरा: गुरुनानक जयंती के पहले शनिवार को शहर में नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। पंज प्यारों की अगुवाई में निकली यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम में गुरुद्वारा से कीर्तन यात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मागों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची।

वहीं कीर्तन यात्रा में दुर्ग से पहुंचे गतका दल के हैरतअंगेज करतब देखने लोगों की भीड़ लगी रही। बता दें कि सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु नानक देव जी की इस साल 554वीं जयंती मनाई जा रही है। 15 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक नगर में सिख • समाज द्वारा प्रतिदिन प्रभात फेरी की। प्रभात फेरी अल सुबह साढ़े 4 बजे गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के मुख्य मागों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचती थी।

शनिवार को कीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भाजयुमो, मुस्लिम समाज, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, ने स्वागत किया। वहीं कल गुरुनानक जयंती के अवसर पर में आम लंगर का आयोजन किया गया.। गुरुद्वारा हर साल की तरह इस बार भी नगर कीर्तन यात्रा गतका पार्टी के साथ निकली।

दुर्ग से आए गतका दल ने हैरान करने वाले करतब दिखाए। इसमें तलवारबाजी के साथ-साथ अन्य करतब दिखाए गए। वहीं इस वर्ष भी शहर के मुख्य मार्ग के चौराहों में लोग करतब देखने पहुंचे गुरुनानक जयंती पर इस साल भी गुरुद्वारा में कल दोपहर 1 बजे से अटूट लंगर हुआ.जिसमे धरसींवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल सोनी, भाजयुमो महामंत्री दिलराज छाबड़ा शामिल हुए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here