Raipur: कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि ना देना, बेहद शर्मनाक…

0
281

Raipur: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा कल सोमवार को राजधानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि नहीं देने पर काफी दुख जताया है,और इसे बेहद शर्मनाक कहा है।। श्री नारायण चंदेल ने कहा कि कल सोमवार को 2 दर्जन से अधिक कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर ईडी की छापेमारी के खिलाफ अपने विचार और बात रखी।

लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय नेताओं में से किसी ने भी नक्सलियों के द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। चंदेल ने इसके लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। श्री नारायण चंदेल ने और क्या कहा इसके लिए देखें वीडियो…!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here