RAIPUR: राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय दौरा, रूट चार्ट जारी…

0
239

रायपुर: दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर कल आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। राष्ट्रपति मुर्मू लगभग 6 से 7 कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी इससे पहले प्रशासनिक अफसर दौरे की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था में जुट गई है। वीआईपी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस विभाग ने राजधानी रायपुर के लिए रूट चार्ट भी जारी किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरा कार्यक्रम इस प्रकार

25 अक्टूबर को राष्ट्रपति का आगमन स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट नवा रायपुर में होगा। वहीं से राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस समारोह के बाद राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी। इसी के बाद दोपहर बाद एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम को राष्ट्रपति मुर्मू नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम के लिए राजभवन पहुंचेगी।

इसी तरह 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू राजधानी स्थित विवेकानंद सरोवर का दौरा करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति रायपुर एयरपोर्ट से आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत सामरोह में हिस्सा लेगी। इसके बाद रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वहीं शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here