RAIPUR: प्रमोटी अधिकारी की मनमानी, रिटायर्ड कर्मचारियों से लिया जा रहा है काम…

0
177

रायपुर: राजस्व मंडल बिलासपुर सर्किट कोर्ट रायपुर में प्रमोटी अधिकारी की मनमानी पुराना PHQ स्थित राजस्व मंडल ऑफ़िस में पिछले अक्टूबर माह से अधीक्षक पद पर रिटायर्ड कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है जो अक्टूबर 2024 से रिटायर्ड हो गया है।

जिनकी संविदा नियुक्ति नहीं हुई फिर से नया अधिकारी का इंतज़ार किए बिना रिटायर्ड अधिकारियों से ही न्यायालय में काम प्रक्रिया चलायी जा रही है और न्यायालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज को डील करने के लिए रिटायर्ड अधिकारी जो गैर शासकीय अधिकारी कहलाते हैं उनसे काम कराया जा रहा है।

राजस्व मंडल के अधिकारी टीपी वर्मा ने बताया कि काम करने वाले कर्मचारी नहीं होने के कारण न्यायालय प्रक्रिया रुक जाएँगी। इसलिए संविदा नियुक्ति का इंतज़ार किए बिना ही रिटायर्ड अधिकारियों को काम में लगाया गया है। उनको ये काम में लगाने का ऑर्डर मैंने लिखित में दिया है।

राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए राजस्व मंडल के अधिकारी ने राज्य सरकार से अनुमति लिए बिना अपने आदेश से ग़ैर क़ानूनी ढंग से रिटायर्ड कर्मचारी को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी न्यायालय की कैसे दे सकता है। उक्त कर्मचारी के बैठक कमरे में कैमरा लगा रखा है। जिसे रिटायर्ड कर्मचारी उसे कपड़े से ढक रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here