रायपुर : कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी अब 25 फरवरी तक

0
273
रायपुर : कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी अब 25 फरवरी तक

रायपुर, 16 फरवरी 2023 : राज्य में संग्रहण वर्ष 2022-23 अंतर्गत कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी अब 25 फरवरी तक होगी। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में निर्धारित संग्रहण अवधि 15 फरवरी की तिथि में वृद्धि कर दी गई है और इनके संग्रहण का कार्य अब 25 फरवरी तक किया जाएगा। इसी तरह इनके पूर्व निर्धारित भण्डारण अवधि 28 फरवरी में भी वृद्धि करते हुए इसे अब 10 मार्च 2023 तक निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here